फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरिद्वार से आई टीम ले गई क्लोरीन के पांच सिलेंडर

Sun, 15 Sep 2024 07:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के सूखाताल पंप हाउस में क्लोरीन गैस के सिलिंडर से गैस रिसाव होने के बाद जल संस्थान ने तीन पंपों पर रखे पांच क्लोरीन के सिलिंडरों को निस्तारण के लिए हरिद्वार भेज दिए।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि शहर में जल संस्थान के चार पंप हाउस हैं। इनमें से तीन पंप हाउसों में क्लोरीन के चार भरे और एक खाली सिलिंडर रखे थे।
बताया कि बीते दिनों गैस रिसाव के बाद सुरक्षा दृष्टि से शनिवार को हरिद्वार से एक टीम और सुबह ही पांच सिलिंडर टीम को निस्तारण के लिए सौंप दिए हैं। बताया कि अब नैनीताल के जल संस्थानों में कोई भी क्लोरीन का सिलिंडर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें