नैनीताल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर डी एस बी परिसर के छात्र छात्राओं की टीम ग्रीन ने अनोखे तरीके से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। छात्र छात्राओं ने एक फोटो के जरिये लोगों से घर पर रहने का संदेश दिया है। ग्रुप फ़ोटो में छात्र छात्राएं अलग अलग अंग्रेजी शब्द को कागज पर लिखकर दिखाई दे रहे हैं ।इसमें टीम ग्रीन के छात्र छात्रायें निर्मला ,पल्लवी भोला, शिखा, हिमांशु,मजहर,निहारिका,दीक्षा नेगी,गरिमा जोशी,मृदुल, तनमय, विपुल, जलज, राहुल, तरुण राज, अक्षत कौशिक, प्रदीप शामिल हैं।