फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का आज दिया जाएगा देव शिक्षा उत्तकृष्टता सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला और देवभूमि फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड के स्कूली शिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 की शुरुआत की है। 22 सितंबर को लामाचौड़ स्थित एमआईईटी कुमाऊं के प्रांगण शिक्षकों में को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे उत्तराखंड से करीब 45 प्रतिभागियों को यह सम्मान मिलेगा। अॅवार्ड दो श्रेणियों में दिया जाएगा। प्रथम श्रेणी में शिक्षण व प्रशासनिक कार्य के लिए, देवभूमि प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2022 और दूसरी शिक्षण श्रेणी में टीचर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया जाएगा।
शिक्षण श्रेणी में दो शिक्षकों का चयन पीआरटी और टीजीटी में होगा। पीजीटी श्रेणी में अलग-अलग होगा। सम्मान के लिए प्रतिभागियों की शैक्षिक योग्यता, अनुभव, उपलब्धियो के आधार पर चयन बोर्ड दस्तावेजों के सत्यापन के बाद करेगा।
विज्ञापन

बुधवार को होने होने वाले सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी शिक्षकों का सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें