पतलोट (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को ओखलकांडा के गलनी, सिमलिया, झड़गांव, पोखरी, जमराड़ी, पैटना और करायल का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने विधायक से क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की। विधायक ने कहा कि दिसंबर तक ओखलकांडा में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।