भीमताल (नैनीताल)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में पांच दिनी सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण शारीरिक शिक्षा का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। डायट के प्राचार्य सुरेश आर्य ने प्रतिभागी शारीरिक शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण प्रभारी रेखा तिवारी ने बताया कि एनईपी 2020 के अनुरूप शारीरिक शिक्षा को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण भाग मना गया है। मास्टर ट्रेनर रविंद्र धामी, राजनारायण धामी, प्रदीप मेहरा और गिरीश देवराड़ी ने प्रतिभागी प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति के तहत शारीरिक शिक्षा के आधुनिक दृष्टिकोण, फिट इंडिया मूवमेंट, तनाव प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा में इनफाॅर्मेशन कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलोजी, लैंगिक समानता, खेलों का उचित प्रबंधन जैसे बेहद महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों के माध्यम से चर्चा की। शिक्षकों ने अनुभव साझा करते हुए माॅड्यूल को उपयोगी और सार्थक बताया।