फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षकों ने लिया बुनियादी शिक्षा, संख्या ज्ञान, विद्यालय सुरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
जीआईसी नारायण नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर हुए प्रशिक्षण का समापन के मौके पर मौजूद शिक्?
विज्ञापन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर जीआईसी नारायण नगर में आयोजित छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और विद्यालय सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान शिक्षकों को विद्या सेतु कार्यक्रम, बाल वाटिका, गणित व भाषा प्रशिक्षण, संपर्क, अंग्रेजी व गणित किट, पुस्कालय प्रशिक्षण, प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई। शिक्षा को रोचक बनाने के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

समापन मौके पर एससीआरटी के अपर निदेशक आरडी शर्मा ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भाषा व गणित के प्रति रुचि जाग्रत करना है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत बच्चों में बुनियादी भाषण और गणित में कौशल विकास करना है। साथ ही मौखिक भाषा विकास, स्वतंत्र पठन व शब्द भंडार बढ़ाना है। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण से सीखी गई चीजों से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। प्रधानाचार्य चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व संपर्क फाउंडेशन ने सहयोग किया है। प्रशिक्षण में 210 प्राथमिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। 10 नवंबर से इसकी शुरूआत हुई थी। प्रशिक्षण में दीक्षा जोशी, विजय बोरा, सिद्धार्थ पंत, भगवती देवी, सविता नयाल, सुनीता आर्या, विनोद जोशी, पूरन बिष्ट, ललित मोहन धपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें