फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षकों ने एडी माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में दिया धरना

Fri, 27 Oct 2023 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के माध्यमिक अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदशर्न करते राजकीय शिक्षक संघ के सदस्य
विज्ञापन
नैनीताल। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने सरकार एवं विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन



पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत बृहस्पतिवार को संघ के पदाधिकारी व सदस्य यहां एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि वे पदोन्नति समेत 35 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले तीन माह से आंदोलनरत हैं। बीती चार अगस्त को शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत से वार्ता में मांगों को लेकर सहमति बनी थी। बावजूद सरकार एवं शासन की ओर से अब तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। 27 सितंबर से चल रहे आंदोलन के क्रम में चतुर्थ चरण में बृहस्पतिवार को कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया।


राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ. गोकुल मर्तोलिया तथा कुमाऊं मंडल मंत्री रविशंकर गुसांई के नेतृत्व में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय नैनीताल में बड़ी संख्या में कुमाऊं भर से शिक्षक एकत्रित हुए। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सभी स्तरों पर पदोन्नति तत्काल करने, पूर्व में देय यात्रावकाश बहाल करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगें उठाई। कहा कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो वह आंदोलन और तेज करेंगे। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल, कृष्णा बिष्ट, संयुक्त मंत्री शिवराज बनकोटी, ममता जोशी पाठक, संगठन मंत्री प्रमोद मेहरा, कमला गुरुरानी, हेमा पंत, मीनाक्षी कीर्ति, जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें