खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन के बाद जुलूस निकालते शिक्षक।
रामनगर। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आठवें दिन भी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट ने कहा ने कहा कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर रोक, सभी स्तरों की पदोन्नति सूची निर्गत होने, स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने, सभी प्रकार की वेतन विसंगति ठीक नहीं तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, नंदराम आर्य, मनिता कटारिया, संजय कुमार, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोला, नवेंदु मठपाल, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, मंत्री अनिल कड़ाकोटी, अजीम सैफी, शैलेंद्र जोशी, नरेंद्र पटवाल, जसीराम आर्य, राकेश ध्यानी, रमेश चंद्र, बालकृष्ण चंद्र, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, आशीष भारती आदि रहे। संवाद