किच्छा (वि)। सूरजमल विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. सतीश कुमार शर्मा ने दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतक कार्यक्रमों का आगाज किया। इसके बाद भाषण, कविता, कुमाउनी और पंजाबी लोकनृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगाए। कुलपति प्रो. शर्मा ने शिक्षकों के महत्व और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान कृषि, फार्मेसी, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी विभाग के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से किया गया।