फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटल सेवा में लगेंगी सरकारी और केमू की बसों समेत टैक्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैंची धाम मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का तांता सोमवार से ही शुरू हो गया था। वहीं प्रशासन और सरकार की माने तो दो साल बाद लगने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की आशंका जाताई जा रही है। इसके चलते परिवहन विभाग ने शटल सेवा की व्यवस्था भी कर दी है। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि भट्ट ने बताया कि कैंची धाम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भवाली स्थित पेट्रोल पंप और खैरना से शटल सेवा का संचालन किया जाएगा। वहीं भीड़ के बढ़ने पर वाहनों को भीमताल में ही रोक लिया जाएगा। शटल सेवा में टैक्सी समेत केमू और रोडवेज बसों को भी चलाया जाएगा। वहीं हल्द्वानी रोडवेज डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी डिपो की 10 बसें कैंची धाम के लिए अतिरिक्त चलाई जाएंगी। ये बसें पिथौरागढ़, जौराशी, गंगोलीघाट समेत अन्य पर्वतीय मार्गों से हटाकर चालाई जाएंगी। साथ ही अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो अन्य बसों का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें