फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टैक्सी खाई में गिरी, एक की मौत

Tue, 14 Nov 2023 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
जौरासी में खाई में गिरे वाहन में सवार यात्रियों को रेस्क्यू करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही टैक्सी सोमवार की सुबह करीब चार बजे चालक को नींद की झपकी आने से भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर जौरासी के पास खाई में गिर गई। खैरना पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने पुलिस कर्मियों व एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू कर वाहन में सवार छह यात्रियों को खाई से बाहर निकाला और गरमपानी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में घायल वाहन सवार छतर सिंह खड़ायत (31) पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़, चालक हरीश कुमार (29) पुत्र जोगाराम निवासी मानीपुर बेरीनाग, सूरज सिंह (28) पुत्र पान सिंह निवासी कांडे किरोली पिथौरागढ़, जितेंद्र डसीला ( 22) पुत्र राम सिंह डसीला ग्राम सुकलाड़ी बेरीनाग, संतोष कुमार मेहर (36) पुत्र मेहर कुमार निवासी धौला बलिया बेरीनाग और हरीश कुमार (25) पुत्र तारा राम निवासी बेलकोट बेरीनाग को गरमपानी सीएचसी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने छतर सिंह खड़ायत को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं वाहन चालक हरीश कुमार और सूरज सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। साथ ही अन्य तीन यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। इधर हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। यात्रियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उधर शनिवार की रात पाडली के पास एक पिकअप के अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही की हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें