फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नल से आया लाल पानी, लोग परेशान

Sun, 02 Jul 2023 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नलों में आया लाल पानी।
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर स्थित लाइन नंबर 16 में नल से लाल पानी आने से लोगों में गुस्सा है। पार्षद ने जल संस्थान के अधिकारियों को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी संजय ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार सुबह काे घरों में नल से लाल पानी आने से लोग घबरा गए। लोगों को पानी का इंतजाम करने में इधर-उधर भटकना पड़ा। गांधी नगर के पार्षद रोहित कुमार ने बताया कि दो दिन से लाइन नंबर 16 के करीब 10 घरों में नलों से लाल पानी आ रहा है। लोगों ने इसका वीडियो बनाया है। पार्षद का कहना है कि जल संस्थान के जेई ने बताया कि मामले में जल संस्थान की गलती नहीं है। जल्द साफ पानी आ जाएगा।
विज्ञापन



नई दरों से मिलेंगे पानी के बिल

हल्द्वानी। जल संस्थान की ओर से पेयजल की दरें बढ़ाने की तैयारी की गई है। जल्द ही लोगों को नई दरों से पानी का बिल मिलने लगेगा। नई दरों की गणना एक अप्रैल 2023 की जाएगी। जल संस्थान के ईई रवि लोशाली ने बताया कि घरेलू कनेक्शन में 9 से 11 और व्यावसायिक कनेक्शन में 15 प्रतिशत वृद्धि होगी। नई दरों के लागू होते ही पानी का बिल प्रति तिमाही करीब 150 से 200 रुपये तक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें