फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तनिष्का शर्मा ने क्लासिकल डांस में राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता।

विज्ञापन
राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तनिष्का शर्मा को सम्मानित करते श - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा की इंटरमीडिएट की छात्रा तनिष्का शर्मा ने क्लासिकल डांस में राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तनिष्का शर्मा को महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी और एचसीईआरटी अपर निदेशक आरडी शर्मा ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान दिया। तनिष्का शर्मा कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक के पद पर सेवारत बालकृष्ण शर्मा की पुत्री हैं। बिटिया की कामयाबी पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें