फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: नजूल भूमि पर पानी-बिजली का कनेक्शन लेने वालों को राहत मिलने की उम्मीद, ऊर्जा निगम और जल संस्थान की बैठक

Tue, 09 Dec 2025 11:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

नगर निगम में नजूल भूमि पर रह रहे लोगों को पेयजल व बिजली कनेक्शन लेने में राहत मिल सकती है। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से यूपीसीएल व जल संस्थान के अधिकारियों की 15 दिसंबर को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर निगम में नजूल भूमि पर रह रहे लोगों को पेयजल व बिजली कनेक्शन लेने में राहत मिल सकती है। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से यूपीसीएल व जल संस्थान के अधिकारियों की 15 दिसंबर को बैठक बुलाई गई है।

फरवरी 2024 में मलिक के बगीचे में नजूल भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई के बाद शहर में दंगा भड़क गया। इस प्रकरण के साथ ही अन्य मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने बिना रजिस्ट्री वाली जमीनों पर निर्माण आदि के लिए पेयजल व बिजली कनेक्शन पर रोक लगा दी थी। जरूरी होने पर नगर निगम से एनओसी के बाद ही कनेक्शन देने के निर्देश जारी किए गए थे। यह निर्देश अभी प्रभावी हैं।

इस बीच वार्ड पार्षदों ने निगम प्रशासन के समक्ष एनओसी की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग उठाई। इस पर निगम प्रशासन ने अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें कनेक्शन देने संबंधी नियमों में बदलाव की संभावना है।

दरअसल शहर में जवाहरनगर, राजपुरा समेत कई क्षेत्र अभी नजूल की श्रेणी में आते हैं। कनेक्शन न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

अतिक्रमण के मामलों को देखते हुए पूर्व में एनओसी लिए जाने का आदेश प्रभावी है। इस संबंध में जल्द ऊर्जा निगम और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें