भीमताल (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने पर भीमताल में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कैड़ा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कहा। साथ ही युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। कैड़ा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सरकार जीत हासिल करेगी। कैड़ा ने भीमताल बाईपास पर निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को पार्किंग का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कहा। वहां दायित्वधारी देवेंद्र ढैला, भावना मेहरा, ध्रुव रौतेला, मनोज भट्ट, भावना आर्य, डॉ. हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।