फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इग्नू में 15 तक लें प्रवेश

Sat, 12 Jul 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर में इग्नू में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इग्नू डीएसबी के समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि इसमें 314 कोर्स संचालित हैं जिनमें डिप्लोमा, सर्टिफिकेट व डिग्री कोर्स हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। कहा इच्छुक छात्र www.ignou.ac.in के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। इसमें बी कीपिंग, ऑर्गेनिक पर भी सर्टिफिकेट कोर्स कराए जाते हैं। इसके अलावा बीए, बी कॉम, बीबीए, एमएससी ग्रह विज्ञान, सामुदायिक विकास एवं विस्तार प्रबंधन, पुस्तकालय विज्ञान, बीबीए, एमएससी एनालिटिकल केमिस्ट्री, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए एंथ्रोपोलॉजी, जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन का एक वर्षीय डिप्लोमा भी शामिल है। इस मौके पर नवीन पांडे, एनबी पालीवाल, कुंदन, गोपाल बिष्ट, विकास आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें