तहसीलदार ने बिहारी मजदूरों के साथ किया व्यायाम फिर खिलाया खाना सैकड़ो मजदूर घर जाने की अनुमति मांगने पहुंचे थे, तहसीलदार का व्यायाम वाला वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल सुरेश कांडपाल नैनीताल। नैनीताल के तहसीलदार ने लॉकडाउन के चलते घर लौटने की अनुमति मांगने आए छह दर्जन से अधिक बिहारी मिस्त्री और मजदूरों को अपने साथ व्ययाम करा दिया। बिहारी और नेपाली मजदूर रविवार को अपने घर लौटने के लिए जिला प्रशासन व पु्लिस से मदद मांगने आए थे। मजदूरों का कहना था कि वो अपने घर लौटना चाहते हैं इसलिए उन्हें अनुमति दी जाए। मजदूरों के तहसीदार के साथ व्यायाम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मल्लीताल के डीएसए मैदान में सैकड़ो की संख्या में बिहारी व नेपाली मजूदर एकत्रित हुए। जहां जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस के अधिकारियों ने इन मजदूरों की समस्याओं को सुना इसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस ने उन्हें भोजन कराने के लिए जमीन पर बैठा दिया। इसी बीच तहसीदार भगवान सिंह चौहान मैदान पर पहुंचे तो उन्होंने मजदूरों को खाली बैठा देख इन सभी मजदूरों को खड़ा किया । सभी मजदूरों को लाइन में खड़ा करने के बाद खाली समय में एक्सरसाइज (व्यायाम) करने को कहा। तहसीलदार चौहान ने दिहाड़ी पर काम करने वाले मिस्त्री व मजदूरों को पहले खुद व्यायाम करके दिखाया। इसके बाद तहसीलदार ने मजदूरों से अपने साथ-साथ व्यायाम करने को कहा। मजदूरों ने भी बड़े उत्साह के साथ व्यायाम किया। इसके बाद सभी मजदूरों को खाना खिलाया गया। तहसीलदार की इस मुहिम की किसी ने वीडियो बना लिया। तहसीदार के इस कदम के वीडियो को सोशल मीडिया में जमकर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तहसीलदार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। फोटो-29एनटीएल10पी 11पी व 12 पी से भेजी है।