नैनीताल। बिरला विद्या मंदिर के खेल मैदान पर आयोजित इंटर-हाउस बास्केटबाल टूर्नामेंट 2026 के सीनियर्स बी ग्रुप के फाइनल मुकाबले में टैगोर हाउस ने जीत दर्ज की। इस रोमांचक और एकतरफा खिताबी मुकाबले में टैगोर हाउस ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए तिलक हाउस को 51-28 के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच की शुरुआत से ही टैगोर हाउस के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। तिलक हाउस के डिफेंडरों को चकमा देते हुए टैगोर हाउस ने लगातार बास्केट किए और मैच के हाफ टाइम तक मजबूत बढ़त बना ली। हालांकि, तिलक हाउस ने वापसी की पुरजोर कोशिश की और कुछ अच्छे अंक बटोरे, लेकिन वे टैगोर हाउस की मजबूत रणनीति और रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।