गौलापार (नैनीताल)। पूर्व दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वोविनम ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देवलातल्ला गौलापार निवासी प्रेरणा उप्रेती पुत्री स्व. नवीन चंद्र उप्रेती के ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान देवला तल्ला बालम नौला ने आवास में जाकर उन्हें सम्मानित किया। ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने पर एसडी एकेडमी के खिलाड़ी खुशमन कनवाल पुत्र वीरेंद्र सिंह कनवाल को भी सम्मानित किया गया।