फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जौलासाल में स्वीप टीम का विरोध, कहा पहले पानी फिर वोट

Mon, 15 Apr 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
जौलासाल क्षेत्र में पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने कहा पहले पानी फिर वोट।
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के करायल जौलासाल क्षेत्र में पेयजल संकट पर लोगों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। रविवार को जौलासाल क्षेत्र में जिला निर्वाचन की स्वीप टीम मौके पर पहुंची। इस पर स्थानीय लोगों ने टीम के क्षेत्र में पहुंचने का विरोध किया। सभी का कहना था कि पानी नहीं तो वोट नहीं।
विज्ञापन

करायल चतुर सिंह पेयजल योजना के तहत गांव में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा न होने से 600 परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हिमांशु तड़ागी सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी पेयजल समस्या का हल न होने पर सभी लोगों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। कहा कि रविवार को पहुंची स्वीप टीम के अधिकारियों से कहा कि जब तक सभी घरों में पानी नहीं आएगा तक तब वोट नहीं देंगे। बताया कि इस क्षेत्र में करीब 2500 वोटर हैं। स्वीप टीम ने आश्वासन दिया कि सोमवार को जलसंस्थान के जेई और एई से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे।



लालकुआं के एसडीएम/आरओ परितोष वर्मा ने बताया कि निर्वाचन की स्वीप टीम स्थानीय लोगों से मुलाकात करने पहुंची थी। लोगों का कहना है कि पानी न मिलने के कारण इस वर्ष वोट नहीं देंगे। वहां के लोगों से मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस संबंध में जल्द बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें