हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी स्वाति जोशी को दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया है। श्री गुरु राम राय विवि देहरादून में कृषि, बागवानी और वानिकी : जलवायु-प्रतिरोधी फसल प्रणालियों के लिए नवाचार विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में यह पुरस्कार मिला। डीएसबी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा स्वाति ने फ्रेश वाटर जलाशयों में बीमार मछलियों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया की पहचान और पृथक्करण पर शोध प्रस्तुति दी जिसे निर्णायकों ने खूब सराहा। स्वाति के साथ ही उनके पिता जीवन चंद्र जोशी व माता बीना जोशी को लोगों ने बधाई दी है।