नैनीताल। संगीत कला केंद्र निनाद आगरा की ओर से महर्षि पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर की स्मृति में आयोजित 58 वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में नैनीताल निवासी सूर्यांश राणा ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिनेश राणा व निधि राणा के पुत्र सेंट जोसेफ जोसेफ कॉलेज नैनीताल के कक्षा सात के विद्यार्थी सूर्यांश इससे पूर्व भी अनेक प्रतिष्ठित संगीत प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुके हैं। हाल में उनकी चार म्यूजिक एलबम भी रिलीज हो चुकी हैं।