रामनगर। चोरपानी स्थित बरसाती नाले के पास हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को लेकर शनिवार को सर्वे शुरू किया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। शनिवार को एक टीम गठित कर अतिक्रमण को लेकर सर्वे शुरू किया है। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के बाद अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।