फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आज से कैंची धाम में शुरू होगा धारण क्षमता का सर्वे, ऑनलाइन पंजीकरण की कार्ययोजना पर भी काम शुरू

Mon, 04 Aug 2025 03:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

राज्य सरकार ने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की धारण क्षमता और ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए कार्ययोजना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की धारण क्षमता और ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए कार्ययोजना शुरू कर दी है। सोमवार से कैंची धाम में पायलट सर्वे और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि कैंची धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु सालभर पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का पता लगाने के साथ धारक क्षमता और श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सर्वे शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वे सालभर तक चलेगा। इसमें हर महीने छह दिन तक सर्वे का काम किया जाएगा। सर्वे के माध्यम से पता लगाया जा सकेगा की कैंची धाम में देश के किन राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नेगी ने कैंची मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन से सर्वे के लिए सहयोग करने की अपील की है। पायलट सर्वे संयुक्त निदेशक डीडी बडोनी और उप-निदेशक इला पंत बिष्ट के नेतृत्व में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें