फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: शिकारी पक्षियों के संरक्षण के लिए सर्वे शुरू, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ करेगा अध्ययन

Thu, 19 Nov 2026 10:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारी पक्षियों के संरक्षण और उनकी गतिविधियों को समझने के लिए विशेष सर्वे शुरू किया जा रहा है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ पक्षियों के प्राकृतिक आवास, विचरण क्षेत्र, भोजन की उपलब्धता और प्रजनन स्थलों का अध्ययन करेगा। 
विज्ञापन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में शिकारी पक्षियों के संरक्षण और उनकी गतिविधियों को समझने के लिए विशेष सर्वे शुरू किया जा रहा है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की ओर से संचालित पक्षियों के प्राकृतिक आवास, विचरण क्षेत्र, भोजन की उपलब्धता और प्रजनन स्थलों का अध्ययन किया जाएगा। इसको लेकर संस्था और पार्क प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि पार्क में बाघ, हाथी समेत अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए समय समय पर अध्ययन किया जाता है। बताया कि उसी के क्रम में शिकारी पक्षियों पर सर्वे करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत जंगल में शिकारी पक्षियों के घोंसलों को चिह्नित कर उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

साथ ही उनके रहवास और भोजन के संसाधनों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए वन विभाग के फील्ड स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वे का शुरुआती चरण एक सप्ताह का होगा। इसकी शुरुआत कॉर्बेट के विभिन्न जोनों से की जाएगी। बाद में अभियान को अन्य वन क्षेत्रों के साथ कालागढ़ वन प्रभाग तक विस्तारित किया जाएगा। सर्वे से शिकारी पक्षियों की प्रजातियों और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका को समझने के साथ ही संरक्षण के लिए वैज्ञानिक रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें