फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: बेकाबू ट्रक ने गिराए पोल...बिजली आपूर्ति ठप, भट्ट कॉलोनी में घुसा वाहन; कई परिवार परेशान

Mon, 16 Jun 2025 12:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुखानी नहर कवरिंग रोड से लालडांठ की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रक ने बिजली की लाइन तोड़ दी। रविवार सुबह 6:30 बजे हुई घटना से भट्ट काॅलोनी में शाम सात बजे तक बिजली गुल रही। इससे यूपीसीएल को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
हल्द्वानी की भट्ट कालोनी में बिजली की क्षतिग्रस्त लाइन व ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के मुखानी नहर कवरिंग रोड से लालडांठ की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रक ने बिजली की लाइन तोड़ दी। रविवार सुबह 6:30 बजे हुई घटना से भट्ट काॅलोनी में शाम सात बजे तक बिजली गुल रही। इससे यूपीसीएल को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।

रविवार सुबह नहर कवरिंग रोड से लगी भट्ट काॅलोनी में बेकाबू ट्रक ने 11 केवी की विद्युत लाइन का एक पोल व ट्रांसफार्मर के दो पोल क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना से मौके पर खलबली मच गई। गनीमत रही कि बेकाबू वाहन की चपेट में कोई नहीं आया। हादसे के बाद काॅलोनी की बत्ती भी गुल हो गई। 50 से अधिक परिवारों को शाम तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इससे काॅलोनी की 18 फुट की सड़क पर शाम तक ट्रक खड़ा रहा। इस कारण काॅलोनीवासियों के साथ ही लालडांठ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल की ओर से दोपहर में ही मामले की सूचना मुखानी थाना पुलिस को दे दी गई थी। 

ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा है। शाम सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। नुकसान का स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसकी वसूली ट्रक स्वामी से की जाएगी। पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। -बेगराज सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण डिविजन यूपीसीएल हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें