पूर्ति विभाग कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करती सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह। विज्ञप
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्ति विभाग के कार्यालय में छापा मारा। छापे के दौरान पूर्ति निरीक्षक और दो लिपिक अनुपस्थित पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने तीनों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसकी रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को भेजी गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि पूर्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 11 बजे बाद ही कार्यालय पहुंचते हैं। इस दौरान राशन कार्ड बनाने और सुधार करने वाले लोगों की लाइन लग जाती है। शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्ति विभाग के रामपुर रोड स्थित कार्यालय में मंगलवा सुबह 10:45 बजे छापा मारा। छापे के दौरान पूर्ति निरीक्षक जगमोहन नेगी और दो लिपिक अनुपस्थित मिले। कहा कि इन्हें नोटिस भेजा गया है।