फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में सुबह धूप दोपहर में बारिश, पर्यटकों की आवक बढ़ी

Mon, 15 Jul 2024 05:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
धूप ​खिलने के बाद नौकायन करते पर्यटक
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में रविवार सुबह धूप खिली हालांकि बाद में बादल हल्के बादल व कोहरा छाने लगा। दोपहर को हल्की बारिश भी हुई। शाम के समय नगर में कोहरा छाया रहा। इससे बारिश की संभावना बनी रही। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि झील का जल स्तर नौ फीट के मानक को पार कर गया है। आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक जिले के पांच ग्रामीण तथा एक राज्य मार्ग बंद है।
विज्ञापन

उधर सप्ताहांत के मौके पर नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक पर्यटक देखने को मिले। पिकनिक स्पाटों में सुबह से लेकर शाम तक खासी भीड़ रही। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने माल रोड, तिब्बती भोटिया बाजार, पंत पार्क, स्नोव्यू, हनुमानगढ़ी, बारपत्थर, हिमालय दर्शन में मौज मस्ती की। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनीझील में नौकाविहार किया जबकि घुड़सवारी के शौकीनों ने बारापत्थर पहुंचकर घुड़सवारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें