फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी, हरीश, गरिमा और रिचा का दबदबा

Thu, 10 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/नैनीताल
विज्ञापन
खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय पालीटेक्निक की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को सनी कुमार, हरीश चंद्र, गरिमा खाती और रिचा भट्ट का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में सात सौ से ज्यादा से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार से डीएसए मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता में छात्रों की 200 मीटर दौड़ में उत्कर्ष बिष्ट, सनी कुमार, हरीश चंद्र, छात्राओं में गरिमा खाती, प्रीति मेर, कंचन रावत ने बाजी मारी। छात्रों की ऊंची कूद में हरीश चंद्र, विजय नेगी, कंचन बिष्ट, छात्रा वर्ग में तनुजा चौसाली, तानिया शुक्ला, प्रियंका बिष्ट आगे रहे।

छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में तनुजा, गरिमा खाती, रेनू पलड़िया, 800 मीटर दौड़ में दिनेश बिष्ट, उत्कर्ष बिष्ट व हरेंद्र भंडारी, चक्का फेंक में राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कमल लसपाल, छात्राओं में रिचा भट्ट, प्रियंका पोखरिया, साक्षी बिष्ट, लंबी कूद छात्र वर्ग में हरीश चंद्र, सनी कुमार, सुभाष सिंह, छात्राओं में रिचा भट्ट, तनुजा, गरिमा खाती, गोला फेंक के छात्र वर्ग में गणेश पांडे, विवेक बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, छात्रा वर्ग में प्रियंका बिष्ट, आरती बिष्ट व गरिमा खाती ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मेजर केएस बिष्ट व वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी गिरीश वर्मा के निर्देशन में मार्चपास्ट शुरू हुआ इसकी प्रधानाचार्य एमके सिंह ने सलामी ली। खेल अधिकारी कमल किशोर, पीसी पांडे, प्रतिभा आर्या, लक्ष्मी गोस्वामी, पंकज जीना, जेसी गुर्रानी, एचबी भट्ट, पूरन चंद्र, के कोहली, एन.बिष्ट, पवन बिष्ट, गौरव कुमार, पीआर पटेल, राहुल किशोर, विनोद कुमार, धर्मेंद्र जोशी, खगेंद्र अवस्थी,धीरज बेरी, हिमानी राय, रेखा गोस्वामी, निधि बिष्ट आदि प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें