फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संडे का मजा किरकिरा, जाम में हांफी सड़कें, जहां-तहां फंसे लोग

Mon, 15 Jan 2024 03:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी में कोतवाली के समाने  लगा जाम। 
विज्ञापन
हल्द्वानी/गरमपानी। रविवार का दिन भी लोगों को जाम में गुजारना पड़ा। हल्द्वानी से लेकर पहाड़ तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे तो लोग परेशान हो गए। हल्द्वानी में शोभायात्रा निकलने के कारण जहां-तहां जाम लगा। इससे पुलिस का ट्रैफिक प्लान ध्वस्त नजर आया। कैंची धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने से भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर खैरना बाजार में वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस ने रूट डायवर्ट किया था। कैंची मंदिर में सीएम के कार्यक्रम के कारण ज्यादात पुलिस फोर्स वहां तैनात की गई थी। फोर्स की कमी के चलते हल्द्वानी में पुलिस का रूट प्लान फेल नजर आया। इस कारण बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हीरानगर मेला देखने आए लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ा।



हल्द्वानी शहर का हाल

रामपुर रोड : तीनपानी से लेकर सुशीला तिवारी, यातायात नगर से लेकर तीनपानी, एफटीआई रोड, कैंसर अस्पताल के सामने के चौराहे पर रात आठ बजे तक जाम लगा रहा।

मुखानी चौराहा: लालडांठ रोड पर बार-बार जाम लगने से लोग परेशान दिखे।

नैनीताल रोड : पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे।

कालाढूंगी चौराहा: यहां भी दिनभर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। वाहन धीमी गति से चलते रहे।



भवाली-अल्मोड़ा हाईवे का हाल

- खैरना बाजार में वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते जाम की समस्या बनी रही।

- खैरना चौकी पुलिस ने दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को बारी-बारी भेजकर जाम खुलवाया।

-भवाली में सुबह 9.30 बजे से एक बजे तक वीआईपी कार्यक्रम के चलते सैलानियों के वाहनों को नगर पालिका मैदान में खड़ा किया गया। इससे भवाली और भीमताल मार्ग में भी वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन




रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी

हल्द्वानी। वीकेंड पर रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी रही। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली, नैनीताल व देहरादून जाने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ रही। उत्तरायणी को लेकर लोग अपने घरों को लौट रहे थे, जिस कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें