नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीएसबी परिसर (नैनीताल) और सर जेसी बोस तकनीकी परिसर (भीमताल) में 20 दिनों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि 22 जून से शुरू अवकाश 11 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि छुट्टी के दौरान परीक्षा मूल्यांकन और अन्य अनिवार्य कार्यों से जुड़े शिक्षकों व वैकेशनल स्टाफ को परिसर में मौजूद रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। दोनों परिसरों में शैक्षणिक गतिविधियां 13 जुलाई से पूर्ववत संचालित होंगी।