नैनीताल। इस बार के मानसून में हुई अच्छी बारिश और बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से नगर के प्राकृतिक जल स्रोत पुनर्जीवित हो चुके हैं। पालिका प्रशासक एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि सूखाताल झील भी पानी से लबालब भर गई है और पानी झील के किनारे बनाए गए पाथ-वे तक पहुंच गया है।
बारिश के बाद भरी सूखाताल झील पर्यटकाें के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यटक भी इसके देखने पहुंच रहे हैं। बता दें कि सूखाताल झील बरसात के दौरान भर जाती है जो नैनीझील की रिचार्ज झील के रूप में कार्य करती है। संवाद