नैनीताल। नैनीताल में सौंदर्यीकरण के कार्य के तहत लोनिवि की ओर से ऐसी केव को ग्लास फाइबर हट से संवारा जा रहा है। एसी केव में ठंडी हवा आती है जहां गर्मी के दौरान पर्यटक हवा आनंद लेते हैं। बता दें कि लोनिवि की ओर से नैनीताल में सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग की ओर से बारापत्थर तिराहे की ओर स्थित ऐसी केव गुफा के पास ग्लास फाइबर का हट बनाया जा रहा है। लोनिवि के एई जीएस जनौटी ने बताया कि फाइबर हट लगभग बनकर तैयार हो चुका है, जिसको जंगल थीम पर बनाया गया है। इसके बनने के बाद पर्यटक यहां बैठकर आराम कर सकते हैं। साथ ही बरसात में बारिश से खुद को बचा भी सकते हैं।