नैनीताल। एडीएम विवेक कुमार राय ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि बीते लोकसभा, विधानसभा चुनाव का कोई बकाया है तो बिलों की द्वितीय प्रति एक सप्ताह के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल को उपलब्ध कराएं। उन्होंने आम लोगों से कहा कि अगर उनके देयक अवशेष हैं, तो एक सप्ताह के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल में उपलब्ध करा दें। इस दौरान देयकों का विवरण नहीं दिया जाता है तो मान लिया जाएगा कि कोई बकाया नहीं है। माई सिटी रिपोर्टर