फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विनियमितिकरण नियमावली की कटऑफ तिथि विस्तारीकरण के लिए उप समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा व गेस्ट प्राध्यापकों ने सोमवार को विधायक बंशीधर भगत से भेंट कर विनियमितिकरण नियमावली की कट आफ डेट 31 दिसंबर कराने की मांग की। इस पर विधायक ने मंत्रिमंडलीय उप समिति के अध्यक्ष सुबोध उनियाल से दूरभाष से वार्ता कर शिक्षकों की समस्या का हल कराने की मांग की। उनियाल ने भगत से कहा कि पूर्व में जो कटऑफ डेट निर्धारित की गई थी उसमें विस्तार करने के लिए उपसमिति का गठन किया गया है। जल्द ही उप समिति अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेंगी। वहां शिक्षक नेता डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. भुवन मठपाल, डॉ. बीपी दुर्गापाल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एनसी शर्मा, डॉ.गौरव जोशी, भुवन भगत, मनोज जोशी, रवि कुरिया, गणेश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें