फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एरीज में टेलीस्कोप से अंतरिक्ष के नजारे देख गद्गद हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
नैनीताल में बुधवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए एरीज पहुंचे छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कन्या जूनियर हाईस्कूल और बालक जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल के विद्यार्थियों ने बुधवार को शैक्षिक भ्रमण के तहत मनोरा पीक स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) पहुंचकर टेलीस्कोप से अंतरिक्ष के नजारे देखे और एरीज में होने वाले शोध कार्यों के बारे में जाना।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान एरीज के वैज्ञानिकों ने स्कूली बच्चों को वहां लगाई गई अलग-अलग क्षमता की दूरबीनों और उनके कार्य की जानकारी दी। दूरबीन से अंतरिक्ष के नजारे देख स्कूली बच्चे उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों से खगोलीय गतिविधियों की भी जानकारी ली। इस मौके पर बच्चों को प्रकाश प्रदूषण पर शार्ट फिल्म भी दिखाई गई। शैक्षिक भ्रमण में बच्चों के साथ आलोक जोशी, हरीश जोशी, सुशीला टम्टा, सरिता त्रिपाठी, मंजू पांडे, ज्योति तिवारी, निघहत शमीम आदि मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें