फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Wed, 30 Jul 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आशा फाउंडेशन की ओर से मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को माहवारी के समय में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया। साथ ही कैंसर के प्रति सचेत किया गया। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा संस्था शहर के साथ ही गांवों में जाकर बालिकाओं व महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है। इस मौके पर बालिकाओं को कपड़े से तैयार पैड्स वितरित किए। वहां प्रधानाचार्य शबनम अहमद, मुन्नी तिवारी, ईशा शाह, बच्ची सिंह नेगी, महेश कुमार गोयल, पी. वर्मा, कविता रावत, नेहा, विभूति, हर्षित पंत, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें