फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय की पुस्तकों के इंतजार में विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में एनसीईआरटी की हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की मुख्य पुस्तकों के अभी तक नहीं मिल पाने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 10 अप्रैल तक सभी विषयों की पुस्तकें विद्यार्थियों को निशुल्क वितरित कर दी जाएंगी। विभाग को जिले में करीब 450000 से अधिक पुस्तकों की जरूरत है। अभी तक डेढ़ लाख से अधिक पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। विभाग की ओर से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकें वितरित भी कर दी गई हैं। लेकिन इसके बाद भी मुख्य विषयों की पुस्तकें अभी शत प्रतिशत नहीं बंट पाई हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि विषयवार पुस्तकें जल्द से जल्द विद्यालयों में वितरित कर दी जाएंगी। सीईओ ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक पुस्तकें अभी तक नैनीताल जिले को मिली हैं। उन्होंने कहा कि दस अप्रैल तक विद्यालयों में किताबें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें