फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा में स्टूडेंट ग्राफेस्ट में छात्र-छात्राओं का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में स्टूडेंट ग्राफेस्ट का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। सोलो इंडी डांस श्रेणी में अक्षिता बिष्ट, राशि ढैला प्रथम, तनिषा आर्या द्वितीय, वेस्टर्न डांस में सुहानी बिष्ट प्रथम, जय राय द्वितीय, फोक डांस में श्रेया प्रथम, वेदाक्ष द्वितीय और प्रियंका समूह तृतीय स्थान पर रहे। वाद्य संगीत श्रेणी में पीयूष कुमार आर्या प्रथम, रैप में विनय राज विजेता रहे। सोलो इंडी म्यूजिक में मोहित खंडका प्रथम, अभिषेक आर्या और माही धनपाली द्वितीय स्थान पर रहे। वेस्टर्न म्यूजिक श्रेणी में ललित जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सुनोड़ी ने स्कोपस-इंडेक्स्ड शोध पत्र प्रकाशित करने वाले 15 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। एनसीसी यूनिट कैडेट्स को भी विशेष सम्मान दिया गया। ‘द एक्सप्रेशन्स क्लब’ ने भी ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) देहरादून में आयोजित नेशनल यूथ कॉक्लेव 2025 में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें