फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशामुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को किया जागरूक

Sat, 29 Jun 2024 05:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी के नेतृत्व में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस में शिविर लगा। शिविर में विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के संबंध में जानकारी दी गई। नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई ।
विज्ञापन

शतरंज में सुमित और कैरम में अभय रहे प्रथमनैनीताल। जिला प्रशासन व जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से राजकीय औद्योगिक संस्थान पाइंस में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच शतरंज, कैरम और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। शतरंज प्रतियोगिता में सुमित कुमार पहले, शेखर चंद्र दूसरे और ज्योति प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता में अभय कुमार पहले, देवेंद्र कुमार दूसरे और रोशन लाल तीसरे स्थान पर रहे जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में पायल आर्या, ज्योति आर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीके जोशी, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी मो चांद, रवि वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें