नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 27 सितंबर को होंगे। कुलपति प्रो. डीएस रावत की स्वीकृति के क्रम में 29 सितंबर को छात्र महासंघ का चुनाव भी होगा। विवि की ओर से बीते वर्षों की भांति वर्ष 2025-26 के छात्र महासंघ चुनाव एवं चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी कार्य के लिए डीएसबी के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत को जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों से छात्रसंघ एवं छात्र महासंघ 2025-26 के चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने को कहा है।