हल्द्वानी में एमबी महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में नामांकन के दौरान गेट के अंदर प्रवेश करते छ?
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ गई है। इसके लिए पुलिस के साथ ही दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में पुलिस को सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करानी है। एसएसपी पंकज भट्ट ने दो पीएसी कंपनी नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में तैनात करने की बात कही है। साथ ही संबंधित सीओ और थाना प्रभारी थाना पुलिस के साथ व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा चौकी व थानों के पुलिसकर्मियों की तैनाती भी जरूरत पड़ने पर की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
इधर, वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर पर्यटकों की भीड़ को संभालने के लिए भी ट्रैफिक व सिविल पुलिस तैयारियों में जुटी हुई है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जल्द ही रूट डायवर्जन भी जारी कर दिया जाएगा। रामनगर और नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ होने की वजह से ज्यादातर फोकस इन्हीं दो शहरों में रहेगा।