फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के चिराग बुझे: दो कारों की भिड़ंत में MBBS छात्र की मौत, रामनगर में पार्टी से लौट रहे युवक की गई जान

Tue, 23 Jul 2024 07:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल-कालाढूंगी रोड में मंगोली के समीप दो कारों की भिड़ंत में एक कार सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल को कालाढूंगी असप्ताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में MBBS छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल-कालाढूंगी रोड में मंगोली के समीप दो कारों की भिड़ंत में एक कार सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल को कालाढूंगी असप्ताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी अवनीश साह (24) सोमवार की शाम अपनी कार संख्या यूके04पी-4666 में कालाढूंगी से नैनीताल की ओर आ रहे थे। वह मंगोली के समीप पहुंचे ही थे कि मोड़ में सामने से आ रहे दिल्ली के पर्यटक की कार संख्या- डीएल2सीबी- 0687 से उसकी कार सामने से भिड़ गई। दोनों कारों की भिड़ंत में अवनीश बुरी तरह जख्मी हो गए। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से घायल को कार से बाहर निकाला।

जिसके बाद राहगीर घायल को लेकर कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अवनीश साह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी कार में सवार चार पर्यटकों को मामूली चोट आई है। अवनीश साह मोहनलाल साह विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा साह व जिला कोर्ट में अधिवक्ता अखिल साह के बेटे थे। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन


मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि दूसरी कार को हरिनगर दिल्ली निवासी करन मलिक चला रहे थे। जिसमें अन्य तीन लोग सवार थे। अन्य लोगों को मामूली चोटे आए हैं। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। कालाढूंगी पुलिस की ओर से शव के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।  

बर्थडे पार्टी से लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
रामनगर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाखुली क्यारीखोली टोटाम, अल्मोड़ा निवासी विजेंद्र सिंह (21) पुत्र पृथ्वीपाल सिंह रामनगर डिग्री काॅलेज में बीए फाइनल का छात्र था। पढ़ाई के साथ ही वह स्थानीय होम स्टे में भी काम करता था। रविवार रात वह एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटकर ढेला की ओर बाइक से लौट रहा था। जब वह सांवल्दे स्थित बबलिया वन चौकी पर पहुंचा तो बेरियर से टकरा गया। बेरियर का पाइप सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें