फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चिकित्सक से मारपीट में छात्रनेता गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 06:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक छात्रनेता को खटीमा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला समेत दो आरोपियों की तलाश कर रही है। तीन आरोपियों को गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया है।
विज्ञापन



पांच जुलाई की दोपहर डॉ. पुनीत कुमार गोयल मुखानी स्थित अस्पताल में ओपीडी में मरीज देख रहे थे। आरोप है कि उस दौरान छात्रनेता विशाल सैनी साथियों को लेकर उनके केबिन में दाखिल हुआ और मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रामोला, हितेश जोशी, राहुल मठपाल, मनीकेत तोमर, मोहित खोलिया व अन्य वहां पहुंच गए और डॉक्टर को सड़क पर घसीटकर पीटा। सात जुलाई को डॉक्टर ने मुखानी थाने में सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए। मामले में विशाल, राहुल और हितेश ने गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे ले लिया है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले के एक आरोपी मोहित खोलिया को खटीमा से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। मोहित खोलिया एमबीपीजी कॉलेज में छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें