रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज के जंगलों में चार साल बाद धारीदार लकड़बग्घा दिखा है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में ढेला रेंज में लकड़बग्घा दिखाई दिया था। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि बाघों की गणना के लिए लगे कैमरा ट्रैप में पहली बार धारीदार लकड़बग्घा की तस्वीरें कैद हुई हैं। उन्होंने बताया कि फाटो जोन में पांच अलग-अलग स्थानों और हाथीडंगर जोन के दो स्थानों पर कैमरों में लकड़बग्घा की तस्वीरें कैद हुई हैं जो कि एक अच्छा संकेत है। इससे पूर्व वर्ष 2012 में रामनगर वन प्रभाग के हाथी गलियारा क्षेत्र और वर्ष 2021 में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में इसकी मौजूदगी मिल चुकी है। संवाद