फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में कई स्थानों पर बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के विभिन्न वार्ड में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में तेंदुए की दस्तक के चलते लोग डरे हुए हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का मांग की है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के चलते सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात्रि में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में तेंदुए की लगातार दस्तक के चलते लोग शेरवानी, कृष्णापुर, अयारपाटा आदि क्षेत्रों में जाने में डर रहे हैं।
इधर पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट ठीक कर दी गई हैं। बताया कि पालिका की ओर से शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9149274469 भी जारी किया है। लोग क्षेत्र की हर समस्या की सूचना पालिका को दे सकते हैं। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या को देखने के लिए पालिका की ओर से एक टीम का गठन भी किया गया है, जो रात के समय क्षेत्र में निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट का जायजा ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें