फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लावारिस कुत्तों ने पर्यटक समेत तीन लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को कुत्तों ने नगर में पर्यटक समेत तीन लोगों को काटा है। तीनों ने अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई।नैनीताल शहर में प्रतिमाह लगभग सौ से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने के बाद उपचार के लिए बीडी पांडे पहुंचते हैं। इन दिनों एक बार फिर लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को गीतांजली ( 25), शेखर (21) और पवन सिंह (53) कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। गीतांजलि निवासी काशीपुर घूमने के लिए नैनीताल आई थीं। अस्पताल के पीएमएस डॉ टीके टम्टा ने बताया कि तीनों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें