फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की जमात के लोग रोके गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पुलिस ने लॉकडाउन के चलते रामपुर से आने वाली जमात पर रोक लगा दी है। जमात को आने और जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के कुछ लोग रामपुर से आने वाली जमात के लिए इजाजत मांग रहे थे। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रामपुर की जमात को रोक दिया है। वहीं कुछ लोग यहां से रामपुर की तरफ जाने की इजाजत मांग रहे थे। ऐसा आदेश देना संभव नहीं है। शासन ने आने और जाने पर रोक लगाई है। पुलिस इस आदेश का सख्ती के साथ पालन करेगी। पता चला है कि रामपुर की जमात में 6 लोग शामिल हैं। जिला प्रशासन की टीम बाहर से आए लोगों को पकड़कर स्टेडियम में रखी रखेगी। मेडिकल चेकअप किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार पकड़े गए लोगों को छोड़ा जाएगा। प्रत्येक थाने की पुलिस को शहर में जांच के लिए लगाया गया है और बैरियर पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें