फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टैक्सी से मोबाइल चुराए, बेचने गए तो पकड़े गए

Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीन चोरों ने टैक्सी में रखे छह महंगे मोबाइल चुरा तो लिए मगर जब वे उन्हें बेचने दुकान पर गए तो सीसीटीवी के जरिये पकड़े गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि नैनीताल रोड स्थित आवास विकास बीएसएनल कॉलोनी निवासी मयंक सिंह मपवाल मुनस्यारी में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। आठ जनवरी को मयंक ने एक टैक्सी में छह मोबाइल और दो डमी मोबाइल का एक डिब्बा रखवाया था। इनकी कीमत 1.55 लाख रुपये थी। सभी मोबाइल मुनस्यारी स्थित दुकान पर पहुंचने थे।

टैक्सी जवाहर नगर में खड़ी थी। मयंक ने जब मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो छानबीन शुरू हुई। पुलिस को पता चला कि तीन युवक मोबाइल बेचने के लिए एक दुकान में आए थे। पुलिस ने उस दुकान की सीसीटीवी से चोरों की पहचान कर ली। इनकी पहचान दमुवाढूंगा निवासी लक्ष्मण मौर्य, उमेश मौर्य और तनिष्क आर्य के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने मोबाइल चोरी करने जाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें