फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: एक किलो चरस के साथ एसटीएफ ने दबोचे दो युवक, ऑन डिमांड चंपावत से हल्द्वानी लाए थे मादक पदार्थ

Thu, 17 Sep 2026 12:05 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कुमाऊं एसटीएफ और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.155 किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में चंपावत के बामन चापपड़ निवासी मनोज चंद्र और अनरिया निवासी संजय चंद्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कुमाऊं एसटीएफ और काठगोदाम पुलिस की टीम ने 1.155 किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें चंपावत के बामन चापपड़ निवासी मनोज चंद्र और अनरिया का रहने वाला संजय चंद्र हैं। पूछताछ में दोनों ने ऑन डिमांड चंपावत से हल्द्वानी तक चरस लाने की बात स्वीकार की है।

 

पुलिस के अनुसार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी का पता चला था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात काठगोदम स्थित वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग लगाई गई। इस दौरान एक स्कूटी को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर दो युवकों के बैग 1.155 किग्रा चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने एसटीएफ व पुलिस को बताया कि चंपावत से कम दाम में चरस लाकर हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर के इलाकों में अधिक दाम पर बेचने का काम करते हैं।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। चरस किससे लाते थे और यहां किसे सप्लाई करनी थी इसकी जांच भी टीमें कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें